गोटेगांव: सुसाइड नोट से सनसनी, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन!”

नरसिंहपुर / 25 सितंबर 2025 

गोटेगांव समीपवर्ती श्रीनगर क्षेत्र में युवक साहिल श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, साहिल ने कथित रूप से तीन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद होने की खबर सामने आई है, जिसमें उसने अपनी पीड़ा का उल्लेख किया है।

📝 परिजनों और ग्रामवासियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन किया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने और माहौल शांत करने की कोशिश लगातार जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ ठोस कदम नहीं उठाए जाते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!