चिल्लर चोर ने पीजी कॉलेज के सामने आठ ऑनलाइन दुकानों को बनाया निशाना, !”

नरसिंहपुर। 25 सितंबर 2025
थाना कोतवाली अंतर्गत पीजी कॉलेज के सामने लगी कम्प्यूटर-ऑनलाइन और फोटो कॉपी की सात – आठ दुकानों में देर रात 3 बजे चोरी की वारदात हुई। शातिर चोर ने दुकानों के काउंटर से नोटों के साथ-साथ चिल्लर तक समेट ली। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। चोर टपरे के ताले तोड़कर भीतर घुसा और करीब ₹24 हज़ार नगद पर हाथ साफ कर गया।

चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी टपरे का ताला तोड़ते हुए अंदर घुसकर चोरी करते नजर आया । वहीं सीसीटीवी फुटेज में चोर के गले और हाथ पर टैटू दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, । लगातार चोरियों से व्यापारियों में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!