नरसिंहपुर / 22 – 23 सितंबर
कलेक्टर पटले ने समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की
. कलेक्टर शीतला पटले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में सेवा पखवाड़ा अभियान “सशक्त नारी- स्वस्थ परिवार” के तहत जिले में संचालित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने सेवा पखवाड़ा अभियान में संबंधित विभागों को सहभागिता करने के निर्देश दिए। आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर अंजली शाह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर पटले ने आयोजित बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में संचालित स्वास्थ्य सेवाएं और स्वास्थ्य अभियान की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राथमिकता से दिया जाए। बैठक में सांसद खेल महोत्सव- 2025 के लिए पंजीयन के संबंध में जानकारी ली गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “एक बगिया मां के नाम” की समीक्षा की गई। जिले में अतिवर्षा एवं बाढ़ से क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों की मरम्मत के संबंध में जानकारी ली गई। इसी प्रकार से खरीफ उपार्जन 2025- 26 हेतु पंजीयन केन्द्रों में किसानों के पंजीयन के संबंध में समीक्षा की गई और खरीफ उपार्जन के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर शीतला पटले के द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली गई। आयोजित बैठक में मुख्य बाजार में आने वाले ग्राहकों द्वारा अपने वाहनों को मुख्य मार्ग में खड़ा न करने के निर्देश दिए, जिससे यातायात बाधित न हो। सड़क मार्ग में सब्जी व्यापारियों को दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए गए। शहर और बाजारों में घूमने वाले आवारा पशुओं को गौशाला में रखने के निर्देश दिए गए। शहर में बड़े व भारी वाहनों के प्रवेश के लिए समय निर्धारित करने को कहा गया। शहर के सड़क मार्ग में प्रकाश का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए। जिले में नर्मदा नदी किनारे स्थित झांसीघाट, बरमान कला व बरमान खुर्द, ककरा इत्यादि घाटों में अस्थाई मेला के दौरान वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई। नवदुर्गा के अवसर पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिले के ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था दुरूस्त कर दुर्घटना की संभावनाओं को समाप्त करने के निर्देश दिए।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 23 सितम्बर को किया जाएगा
नरसिंहपुर, . प्रभारी जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि “आयुर्वेद जन- जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए” थीम पर मंगलवार 23 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष विंग नरसिंहपुर और समस्त शासकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवं शासकीय औषधालयों में किया जाएगा।
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
👉 मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत अलग- अलग तीन प्रकरणों में कुल 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
नरसिंहपुर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर की अनुशंसा पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु के तीन अलग- अलग प्रकरणों में मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत कुल 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने के आदेश डिप्टी कलेक्टर ने जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार नरसिंहपुर तहसील के मडवा निवासी संजय कुमार ठाकुर की 30 मार्च 2024 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर निकटतम वारसान मनीषा पत्नी संजय कुमार ठाकुर को 4 लाख रुपये, ग्राम समपनापुर के लीलाधर पिता भगवान सिंह लोधी की 28 मई 2025 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर निकटतम वारसान उनकी पत्नी हेमवती बाई, पुत्र कुंदन, पुत्री राधा एवं शांति को 4 लाख रुपये और मल्लाह पिपरिया के चंदन लोधी पिता हेमराज लोधी की 23 जून 2024 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारसान अर्चना पत्नी चंदन लोधी को 4 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत प्रदान करने का आदेश जारी किया है।
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत अलग- अलग तीन प्रकरणों में कुल 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
नरसिंहपुर, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी नरसिंहपुर की अनुशंसा पर कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु के तीन अलग- अलग प्रकरणों में मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत कुल 12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने के आदेश डिप्टी कलेक्टर ने जारी किए है। जारी आदेश के अनुसार नरसिंहपुर तहसील के मडवा निवासी संजय कुमार ठाकुर की 30 मार्च 2024 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर निकटतम वारसान मनीषा पत्नी संजय कुमार ठाकुर को 4 लाख रुपये, ग्राम समपनापुर के लीलाधर पिता भगवान सिंह लोधी की 28 मई 2025 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर निकटतम वारसान उनकी पत्नी हेमवती बाई, पुत्र कुंदन, पुत्री राधा एवं शांति को 4 लाख रुपये और मल्लाह पिपरिया के चंदन लोधी पिता हेमराज लोधी की 23 जून 2024 को कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारसान अर्चना पत्नी चंदन लोधी को 4 लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना अंतर्गत प्रदान करने का आदेश जारी किया है।








