नरसिंहपुर। 14 नवंबर 2026 बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारियों को लेकर ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रेस वार्ता में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि वर्ष 2021 में भाजपा सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। उन्होंने जनजातीय समाज के योगदान, छात्रावास के लाभार्थियों सहित जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों पर भी अपनी बात रखी।
उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में इस अवसर पर तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहला कार्यक्रम आज 14 नवंबर को जबलपुर में, दूसरा 15 नवंबर को धार में और तीसरा खंडवा में आयोजित होगा।
वहीं नरसिंहपुर जिले का मुख्य कार्यक्रम गोटेगांव तहसील की गुर्रा ग्राम पंचायत में आयोजित किया जाएगा, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण होगा।
मंत्री ने बताया कि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा शहीद आशीष शर्मा के नाम पर स्टेडियम निर्माण को लेकर भी मंत्री प्रहलाद पटेल ने जानकारी देते हुए भूमि पूजन किए जाने की बात कही।
देखिए, आज की प्रेस वार्ता में मंत्री प्रहलाद पटेल ने और क्या कुछ कहा।








