*नरसिंहपुर में किसानों का धरना, 72 घंटे का अल्टीमेटम! दोगुने किसान जुटाकर नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल!*

नरसिंहपुर। गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और उचित बोनस दिलाने की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। 12 नवंबर को शुगर मिल प्रतिनिधियों और किसान प्रतिनिधियों के बीच प्रस्तावित बैठक विफल होने के बाद 14 नवंबर को किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर मैदान में उतर आए।

राष्ट्रवादी किसान आर्मी संगठन के पदाधिकारी प्रतीक शर्मा, वरिष्ठ किसान नेता‌ धनीराम पटेल, वरिष्ठ किसान नेता‌ गणेश पटेल सहित अन्य किसान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय परिसर के बाहर स्थित राम मंदिर के पास धरने पर बैठने की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद किसान जिला न्यायालय के मुख्य द्वार के पास बैठ गए।

किसानों की प्रमुख मांग है कि शुगर मिल मालिक स्वयं बैठक में उपस्थित हों और गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल निर्धारित करने के संबंध में ठोस निर्णय लिया जाए।

वहीं प्रतीक शर्मा ने पोलखोल न्यूज़ से चर्चा में बताया कि जिले में एक शुगर मिल चालू हो चुकी है, लेकिन किसानों को उचित गन्ना मूल्य दिलाने की उनकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 72 घंटे के भीतर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 4 नवंबर के आंदोलन में शामिल हुए किसानों और संगठनों की संख्या से दोगुनी संख्या में किसान एकत्रित होकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे।

इसी बीच, खबर लिखे जाने तक कुछ देर पहले सभी किसान नगर पालिका चौराहे स्थित लक्ष्मी मंदिर के बाहर गन्ना किसान की मूर्ति के सामने धरने पर बैठ गए।

अब देखना होगा कि प्रशासन और शुगर मिल प्रबंधन किसानों की मांगों पर क्या रुख अपनाते हैं और क्या ₹600। क्विंटल गन्ना मूल्य को लेकर कोई ठोस सहमति बन पाती है।

पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!