*टाटा शोरूम डकैती का खुलासा: खंडवा से 2 आरोपी गिरफ्तार, लूटा मोबाइल बरामद!*

नरसिंहपुर।  24 अगस्त 2026 टाटा शोरूम में हुई डकैती के मामले में नरसिंहपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को खंडवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वारदात में 5-6 नकाबपोश बदमाश शामिल थे। आरोपियों ने गार्ड से मारपीट कर मोबाइल लूटा था।

 

14 जुलाई की रात करीब 3:30 से 4 बजे के बीच कोतवाली क्षेत्र स्थित टाटा शोरूम में बदमाशों ने धावा बोला था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर पीयूष जायसवाल (20) और कृष्णा जाधव (19), दोनों निवासी ग्राम अजंटी, जिला खंडवा, को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने चार अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने पीयूष के कब्जे से घटना के दौरान लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
मामले में बीएनएस की धारा 310(2) जोड़ी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अब वारदात में शामिल अन्य चार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचकर कार्रवाई की।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!