*किरहकोटा वन समिति ने वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग!*

नरसिंहपुर ! 26 अगस्त 2026
गाडरवारा। ग्राम वन समिति किरहकोटा के अध्यक्ष नन्हेवीर गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायत सौंपकर वन समिति की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। शिकायत में आनंद कल्याण समिति केरपानी से जुड़े संत निरंजन बाबा, रमाकांत शुक्ला, सुनील कतिया सहित अन्य लोगों पर वन समिति के कार्यों में हस्तक्षेप करने और वन क्षेत्र में लगे वृक्षों को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार ग्राम वन समिति किरहकोटा के क्षेत्र में कुछ वृक्ष काटे गए हैं तथा समिति के कार्यों में कथित रूप से बाधा उत्पन्न की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आनंद कल्याण समिति केरपानी द्वारा अतिक्रमण किए जाने तथा समिति के पदाधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को परेशान किए जाने की स्थिति बनी हुई है।

वन समिति अध्यक्ष ने शिकायत में कहा है कि इस प्रकार की गतिविधियों से समिति के सदस्यों में असंतोष और परेशानी का माहौल है। उन्होंने संबंधित मामले की जांच कर वन संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने तथा समिति के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप रोकने की मांग की है।

शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, मुख्यमंत्री कार्यालय भोपाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा तथा वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। अब मामले में प्रशासन एवं वन विभाग की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!