*अपडेट पोलखोल | CCTV में कैद गुंडागर्दी पर पुलिस का एक्शन, एक बदमाश गिरफ्तार निकाला जुलूस , दूसरे की तलाश जारी!*

नरसिंहपुर।  6 जून 2026 सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में देर रात हुई तोड़फोड़ और गुंडागर्दी की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि 6 जून की सुबह इस घटना को प्रमुखता से सामने लाया गया था। सीसीटीवी फुटेज में दो नकाबपोश युवक एक वाहन और आसपास रखे सामान में तोड़फोड़ करते दिखाई दिए थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठ रही थी।

मामले को पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सुआतला पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला, जहां उससे “गुंडागर्दी पाप है, पुलिस हमारी बाप है” के नारे लगवाए गए।

पुलिस के अनुसार मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

आपको बता दें आज सुबह 6 जून को पोलखोल ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था!

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!