*पोलखोल अपडेट | मगरधा चौराहे पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, टक्कर के बाद चालक फरार, कई सवाल खड़े, घटनास्थल ग्राऊंड जीरो पर पहुंचा पोलखोल !*

नरसिंहपुर। 6 जून 2026 शहर के मगरधा चौराहे स्थित नेशनल हाईवे-44 पर दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों कारों के चालक और सवार मौके से निकल गए, जिससे दुर्घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

पोलखोल ने सबसे पहले इस दुर्घटना की सूचना दी थी और शीघ्र अपडेट देने की बात कही थी। जानकारी मिलते ही पोलखोल की टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार कथित रूप से रॉन्ग साइड से आ रही थी, जबकि दूसरी कार विपतपुरा की ओर से मगरधा चौराहे की तरफ पहुंची। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों कारों में मिलाकर लगभग 7 से 8 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति के हाथ में गंभीर चोट आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत की और अपनी-अपनी कारों में सवार होकर मौके से रवाना हो गए।

 

घटनास्थल पर एक कार की स्टेपनी भी पड़ी मिली, जिससे टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। मामला स्टेशनगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल कार सवारों और वाहनों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

 

देखिए ग्राउंड जीरो से पोलखोल की विशेष रिपोर्ट, जहां हुई इस सड़क दुर्घटना के बाद कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं।

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!