*ब्रेकिंग पोलखोल | युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या का आरोप, हादसा दिखाने हाईवे पर फेंका गया शव,? ऐंम्बुलेंस में शव रखकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजन लगाऐ गये आरोप पुलिस जांच के बाद होंगे स्पष्ट!*

नरसिंहपुर। 6 जून 2026 जिले के करेली क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी 65 वर्षीय हाकम सिंह लोधी ने अपने पुत्र नीरज उर्फ मंजू लोधी की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए शिकायत आवेदन में उन्होंने दावा किया है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके पुत्र की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई।

 

शिकायत के अनुसार, नीरज को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि 29 मई की रात कामतनी से लौटते समय ग्राम बीतली और बरमान के बीच हाईवे पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए घायल नीरज को हाईवे पर छोड़ दिया गया।

 

गंभीर रूप से घायल नीरज का उपचार चल रहा था, लेकिन 6 जून की सुबह उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पिता ने  दो लोगों   सहित  अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

 

फिलहाल यह आरोप शिकायतकर्ता पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक निष्कर्ष आना शेष है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
पोलखोल इस मामले से जुड़ी हर अपडेट!

 

 

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!