*”अवैध कब्जे के कबाड़ में हिंसा का खेल: वायरल वीडियो ने खोली शहर की खामोशी!”*

नरसिंहपुर! 18 अप्रैल 2026
शहर के इतवारा बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से जमा कबाड़ और वर्षों से चले आ रहे कब्जे के बीच अब एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

 

➡️सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने न केवल इलाके की सच्चाई उजागर की है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

📢 वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक कबाड़ के ढेर के पास खड़े हैं, वहीं थोड़ी दूरी पर एक महिला भी मौजूद है। अचानक एक युवक पास में पड़े डंडे को उठाकर दूसरे युवक पर हमला कर देता है। वह गालियां देते हुए उसे बेरहमी से पैर और सिर पर मारता नजर आता है। घटना के दौरान पास खड़ी महिला घबराकर रोने लगती है।

 

 

 

 

➡️ प्राथमिक दृष्टि में दोनों युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति पूरी घटना को रिकॉर्ड करता रहा, लेकिन बीच-बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की।

 

🗣️ यह घटना सिर्फ एक मारपीट का मामला नहीं, बल्कि उस बड़े सवाल की ओर इशारा करती है, कि आखिर शहर के बीचों-बीच शासकीय भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा किसके संरक्षण में चल रहा है? यह कबाड़ किसका है? और प्रशासन इस पर कार्रवाई करने से क्यों कतरा रहा है?

 

➡️ स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अब आम हो चुकी हैं, जिससे इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

➡️  अब देखने वाली बात यह होगी कि वायरल वीडियो के बाद क्या प्रशासन हरकत में आता है या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!