नरसिंहपुर ! 12 मई 2026
नरसिंहपुर जिले में एक युवक ऋषि राम विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा मंदिर समिति के कुछ सदस्यों एवं संबंधित टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि 7 अप्रैल 2026 को कथित रूप से हुई सागौन लकड़ी जब्ती मामले में उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया।
आवेदक के अनुसार, घटना के समय वह मौके पर मौजूद नहीं थे, बावजूद इसके उन्हें मामले से जोड़ने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा सामाजिक बहिष्कार की धमकी देकर उन पर अवैध लकड़ी का स्वामित्व स्वीकार करने का दबाव बनाया गया।
शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि लकड़ी मंदिर परिसर से बरामद नहीं हुई थी और जब मामला सीधे मंदिर से नहीं जुड़ पाया तो उन्हें कथित रूप से झूठे प्रकरण में शामिल किया गया।
ऋषि राम विश्वकर्मा ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने तथा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप हटाने की मांग की है।
⚠️ फिलहाल यह शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप हैं। मामले में संबंधित पक्षों एवं विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। जांच के बाद ही तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।पोलखोल न्यूज









