*कच्चे मकान में परिवार के साथ गुजर-बसर, राशन की समस्या से परेशान राजेंद्र साहू ने गरीबी रेखा कार्ड की लगाई गुहार!*

नरसिंहपुर 7 अक्टूबर 2026

जिले के ग्राम पंचायत गोगावरी, थाना मुंगवानी अंतर्गत निवासी राजेंद्र साहू पिता हल्के साहू ने गरीबी रेखा का कार्ड नहीं होने के कारण राशन सहित अन्य सुविधाओं में परेशानी होने की बात कही है।

राजेंद्र साहू का कहना है कि उनका परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वे कच्चे मकान में पत्नी एवं दो बच्चियों के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें राशन आदि की सुविधाएं प्राप्त करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

राजेंद्र साहू ने संबंधित अधिकारियों से उनकी आर्थिक स्थिति का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार गरीबी रेखा का कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को शासन की पात्र योजनाओं का लाभ मिल सके।

देखिए पूरी खबर पोलखोल पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!