नरसिंहपुर। 12 अक्टूबर 2026 जिले के थाना ठेमी अंतर्गत धमना पेट्रोल पंप के पास एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे आकाश पिता राजाराम, उम्र 29 वर्ष, मछली की दुकान से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान धमना पेट्रोल पंप के पास कुछ युवकों द्वारा उसका रास्ता रोककर मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना में आकाश घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना थाना ठेमी क्षेत्र की बताई जा रही है। मारपीट के पीछे का कारण और घटना से संबंधित अन्य विवरण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी मिलने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर
नोट: घटना के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष एवं अन्य तथ्यों की पुष्टि किया जाना शेष है।








