*फीस के बदले एक रात साथ रुकने का कथित आरोप , अधिवक्ता के खिलाफ महिला ने एसपी से की शिकायत!*

नरसिंहपुर।  7  अक्टूबर 2016 फीस को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने सिविल कोर्ट नरसिंहपुर के एक अधिवक्ता के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। महिला ने आरोप लगाया है कि अतिरिक्त फीस देने में असमर्थता जताने पर अधिवक्ता ने कथित तौर पर उसके सामने एक रात साथ रुकने का आरोप लगाया   विरोध करने पर कथित रूप से गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसे अपमानित किया गया।

 

शिकायत के अनुसार, महिला अपने पति की जमानत संबंधी न्यायालयीन कार्रवाई के लिए संबंधित अधिवक्ता के पास गई थी।

 

महिला का दावा है कि जमानत एवं न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान उससे फीस और जुर्माने की राशि ली गई। बाद में अधिवक्ता द्वारा अतिरिक्त फीस की मांग किए जाने पर उसने आर्थिक असमर्थता जताई।

 

महिला ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि इसी दौरान अधिवक्ता ने कथित रूप से कहा कि यदि वह उनके साथ एक रात रुक जाए तो फीस नहीं ली जाएगी। महिला के अनुसार, उसने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।

 

शिकायत में महिला ने यह भी बताया है कि घटना के समय उसके पति का एक परिचित वहां मौजूद था, जिसे उसने प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है।

 

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिवक्ता के विरुद्ध लागू कानून के तहत कार्रवाई की मांग की है।

 

फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच तथा संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। संबंधित अधिवक्ता का पक्ष सामने आने पर उसका भी समाचार के माध्यम से पक्ष  रखा जायेगा!

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!