*गोटेगांव में 23 जून को कलेक्टर रजनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान!*

नरसिंहपुर, 22 जून। जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए अब जिला मुख्यालय तक लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। जिला प्रशासन द्वारा अनुभाग स्तर पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन को स्थानीय स्तर पर ही समस्याएं रखने और उनका त्वरित समाधान उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

 

इसी क्रम में मंगलवार, 23 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे जनपद पंचायत गोटेगांव कार्यालय में कलेक्टर  रजनी सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे और प्राप्त आवेदनों का विभागवार परीक्षण कर उनके निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

 

जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित आवेदन लेकर जनसुनवाई में उपस्थित हों और शासन की इस जनहितैषी पहल का लाभ उठाएं।

 

उल्लेखनीय है कि अनुभाग स्तरीय जनसुनवाई के साथ-साथ जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में भी साप्ताहिक जनसुनवाई पूर्ववत आयोजित की जाती रहेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!