नरसिंहपुर ! बुलेटिन 14 जून 2026
NSP पोलखोल न्यूज़ | दिनभर की बड़ी खबरें
पोलखोल स्टूडियो में धर्म चर्चा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पोलखोल स्टूडियो में धर्म चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान अंकित महाराज ने पुरुषोत्तम मास की महिमा, व्रत-पूजन की विधि और आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
करकबेल जैन मंदिर चोरी कांड का बड़ा खुलासा करीब 250 वर्ष पुरानी भगवान महावीर की दुर्लभ प्रतिमाएं बरामद कर पुलिस ने 5 सदस्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। प्रतिमाओं की सुरक्षित वापसी पर जैन समाज भावुक हो उठा और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
विश्व साइकिल दिवस पर स्वास्थ्य का संदेश नरसिंहपुर में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
आदिवासी युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार गोटेगांव क्षेत्र के एक आदिवासी युवक ने जातिसूचक गालियां, जानलेवा हमला और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है।
कालदाऊ घाट पर बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत नरसिंहपुर के कालदाऊ घाट क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में हिट एंड रन की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रैक्टर पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रदोष काल का धार्मिक महत्व पोलखोल के धर्म विशेष कार्यक्रम में पंडित लक्ष्मण वैष्णव ने प्रदोष काल की महत्ता बताते हुए कहा कि इस समय भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रदोष काल में किए जाने वाले कार्यों और सावधानियों की जानकारी भी दी।
🎤 NSP पोलखोल न्यूज़ “जनता की आवाज़, सच के साथ”
नरसिंहपुर की हर बड़ी खबर सबसे पहले।








