*नरसिंहपुर में ट्रेन की चपेट में आने से किसानी मोहल्ला निवासी व्यक्ति की मौत, परिजनों ने दी जानकारी!*

नरसिंहपुर। 2 सितंबर 2026 किसानी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना 1 सितंबर की बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार मृतक मिस्त्री का कार्य करते थे और मंगलवार को रेलवे फाटक के समीप स्थित एक कॉलोनी में काम करने के लिए गए थे। दोपहर में वे भोजन करने के लिए घर लौटे और इसके बाद दोबारा काम पर चले गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों के मुताबिक रात करीब 11 बजे रेलवे ट्रैक पर उनके मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुलिस जांच जारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

ब्रेकिंग पोलखोल महाकौशल शुगर एंड पावर इंडस्ट्रीज में काम ठप, मजदूरों ने किया हड़ताल का ऐलान; वेतन सहित कई मांगों को लेकर गेट के बाहर नारेबाजी, कलेक्टर कार्यालय शिकायत करने पहुंच सकते हैं मजदूर?

error: Content is protected !!