नरसिंहपुर। 14 जून 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
युवती को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी जुटाई जा रही है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
ब्रेकिंग पोलखोल








