बेमौसम बारिश से गाडरवारा मंडी में हड़कंप, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

नरसिंहपुर! गाडरवारा। 2 जुलाई 2026 बुधवार दोपहर अचानक हुई तेज बारिश ने जवाहर कृषि उपज मंडी गाडरवारा में किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। बिक्री के लिए मंडी परिसर में रखी किसानों की कृषि उपज बारिश के पानी में भीग गई, जिससे बड़ी मात्रा में फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है।

बारिश इतनी तेज थी कि मंडी में मौजूद किसान अपनी उपज को सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास करते रहे, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण अधिकांश उपज भीग गई। देखते ही देखते मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसान अपनी मेहनत की फसल को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

किसानों का कहना है कि यदि मंडी में उपज को सुरक्षित रखने के पर्याप्त इंतजाम होते, तो इस तरह का नुकसान नहीं होता। बारिश के कारण भीगी उपज की गुणवत्ता प्रभावित होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

किसानों ने प्रशासन और मंडी प्रबंधन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए मंडी में पर्याप्त शेड और सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अचानक होने वाली बारिश से किसानों की उपज को नुकसान न पहुंचे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!