*न्यूज़ ग्रुपों में आपत्तिजनक फोटो भेजने का मामला, अलीम ने SP कार्यालय में दी शिकायत!*

नरसिंहपुर, 23 सितंबर 2026।
जिले में WhatsApp के माध्यम से आपत्तिजनक फोटो और APK फाइल भेजे जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पायलट अलीम बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय नरसिंहपुर पहुंचे और शिकायत प्रस्तुत की।

बताया गया है कि 22 सितंबर की रात अलीम के मोबाइल नंबर से कुछ WhatsApp नंबरों पर आपत्तिजनक फोटो के साथ एक APK फाइल भेजी गई। इन नंबरों में कुछ ऐसे WhatsApp न्यूज़ ग्रुप भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिनमें मीडियाकर्मी जुड़े हुए हैं।

अलीम का कहना है कि उनके नंबर से उक्त सामग्री भेजे जाने की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर यह पता लगाने की मांग की है कि उनके नंबर से यह सामग्री किस तरह और किसके द्वारा भेजी गई।

मामले में पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर जांच किए जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि WhatsApp अकाउंट अथवा मोबाइल नंबर का उपयोग किस प्रकार हुआ और APK फाइल भेजने के पीछे कौन जिम्मेदार है।

देखिए, पूरे मामले को लेकर पायलट अलीम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर क्या कुछ कहा – पोलखोल से।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!