*नरसिंहपुर: बिजली के तारों के जंपर टूटने से खेत में लगी आग? किसान का एक एकड़ गन्ना जलकर राख, 11:30 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे पटवारी और जिम्मेदार अधिकारी युवा किसान नेता शुभम पटैल ने पोल खोल को लाईव वीडियो कल दिखाया घटना स्थल!*

नरसिंहपुर। 28 नवंबर 2026

नरसिंहपुर जिले के जनपद पंचायत चांवरपाठा अंतर्गत ग्राम पंचायत महगुवां में 27 नवंबर की रात किसान राजेश मेहरा के खेत में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से किसान की लगभग एक एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई।

पीड़ित किसान के अनुसार खेत के ऊपर से बिजली की लाइन निकली हुई है। आरोप है कि बिजली के तारों के जंपर टूटने से निकली चिंगारी खेत में गिरी, जिससे आग लग गई।

हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

घटना की जानकारी मिलने पर राष्ट्रवादी किसान युवा नेता शुभम पटेल ने पोल खोल न्यूज़ को

व्हाट्सऐप वीडियो कॉल के माध्यम से घटनास्थल से लाइव बातचीत कराई।

तकनीकी समस्या के चलते कॉल की आवाज रिकॉर्ड नहीं हो सकी, लेकिन वीडियो के माध्यम से पीड़ित किसान राजेश मेहरा और मौके पर मौजूद ग्राम कोटवार से बातचीत कराई गई।

किसान का कहना है कि उसकी मेहनत की पूरी फसल आग में तबाह हो गई, लेकिन 28 नवंबर को सुबह 11:30 बजे तक मौके पर पटवारी सहित संबंधित प्रशासनिक अमला नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा था।

अब सवाल यह है कि आखिर किसान की इस भारी क्षति की भरपाई कौन करेगा? क्या बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय होगी? और पीड़ित किसान को मुआवजा कब मिलेगा?

देखिए पूरी खबर पोल खोल न्यूज़ पर।

नोट: आग लगने के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर संबंधित बिजली विभाग एवं प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*नरसिंहपुर: बिजली के तारों के जंपर टूटने से खेत में लगी आग? किसान का एक एकड़ गन्ना जलकर राख, 11:30 बजे तक मौके पर नहीं पहुंचे पटवारी और जिम्मेदार अधिकारी युवा किसान नेता शुभम पटैल ने पोल खोल को लाईव वीडियो कल दिखाया घटना स्थल!*

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद शिविर का आदिवासी समाज ने किया बहिष्कार, ग्राम पंचायत आलोद में कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल, राजकुमार पन्द्रे का वीडियो आया सामने, राधे झारिया से जुड़ा मुद्दा फिर गरमाया!*

*नरसिंहपुर: लूट के आरोपों पर अमर सिंह पाल ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा आवेदन; बोले- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे झूठे आरोप खुद की खबर देखी पोल खोल पर तो सामने आया दूसरा पक्ष* *पोल खोल स्टूडियो से आज दूसरा वन-टू-वन पूरी खबर पोलखोल पर!*

error: Content is protected !!