नरसिंहपुर ! 28 नवंबर 2026
नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, रामानी परिवार के कई सदस्यों से मारपीट; सिर फोड़ने का आरोप
पुल वाली स्टिक और डंडों से हमला करने का आरोप, नाबालिग सहित
परिवार के कई सदस्य घायल; पीड़ितों ने पोल खोल न्यूज़ पर बताई पूरी
घटना
एक ओर गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद, तो दूसरी ओर बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट। नरसिंहपुर के गयादत्त वार्ड, मेन रोड कंदेली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 25 नवंबर 2026 की रात करीब 10:40 बजे शिकायतकर्ता घर पर खाना खा रहा था। इसी दौरान उसके भतीजे अनिश रामानी ने फोन कर बताया कि कुछ लोग पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता जब मौके पर पहुंचा तो राजा उर्फ शाहिल यादव, दुर्गेश राजपूत और मुकेश अग्रवाल द्वारा कथित तौर पर पुल वाली स्टिक से अनिश रामानी और करन रामानी के साथ मारपीट की जा रही थी।
बीच-बचाव करने पहुंचे शिकायतकर्ता के सिर पर भी स्टिक से वार किए जाने का आरोप है।
आगे शिकायत में आरोप लगाया गया कि भरत रामानी और उनकी पत्नी ख्याती रामानी के साथ भी डंडों से मारपीट की गई, जिसमें भरत के सिर और ख्याती के कंधे पर चोट आई, जबकि करन रामानी के गाल पर चोट लगने की बात बताई गई है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना के दौरान रघुनंदन पटेल और रोमी खत्री के मौजूद होने का उल्लेख शिकायत में किया गया है।
इस घटना में 17 वर्षीय अनिश रमानी सहित परिवार के कई सदस्यों के घायल होने की बात सामने आई है।
आखिर पुरानी रंजिश में एक परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की नौबत क्यों आई? घटना को लेकर पीड़ित क्या बता रहे हैं और उनकी मांग क्या है?.
देखिए पोल खोल न्यूज़ पर पीड़ितों की पूरी बातचीत और ग्राउंड रिपोर्ट।
यह समाचार पुलिस में दर्ज शिकायत में उल्लेखित आरोपों पर आधारित है।
आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि एवं संबंधित पक्षों का बयान सामने आना बाकी है।








