*नरसिंहपुर: लूट के आरोपों पर अमर सिंह पाल ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा आवेदन; बोले- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे झूठे आरोप खुद की खबर देखी पोल खोल पर तो सामने आया दूसरा पक्ष* *पोल खोल स्टूडियो से आज दूसरा वन-टू-वन पूरी खबर पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर। 27 नवंबर 2026
पोल खोल न्यूज पर खुद के खिलाफ शिकायत की खबर प्रसारित होने के बाद अब मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। ग्राम कठौतिया निवासी अमर सिंह पाल ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन सौंपकर रामकुमार लोधी, अभिषेक लोधी सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमर सिंह पाल ने अपने आवेदन में बताया कि 23 नवंबर 2026 की रात वह अपने ड्राइवर और चरण साहू के साथ खेत से मक्का की थ्रेसिंग कराकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवरी कला स्थित नर्मदा मंदिर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों द्वारा उनकी गाड़ी को कट मारने को लेकर विवाद हुआ।

आवेदन के अनुसार, आरोप है कि इसके बाद संबंधित लोगों ने फोन कर अन्य साथियों को बुलाया। अमर सिंह पाल का दावा है कि वेयरहाउस के पास करीब 10 से 11 लोग कुल्हाड़ी, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। बस स्टैंड के पास उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

अमर सिंह पाल ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें पोल खोल न्यूज के माध्यम से जानकारी मिली कि दूसरे पक्ष द्वारा 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर उन पर 2 लाख 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, सोने की अंगूठी और चांदी की अंगूठी लूटने के आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर छवि खराब करने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों को गवाह बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।

अब इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। एक पक्ष ने लूट का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने लूट के आरोपों को झूठा बताते हुए अपने साथ मारपीट की कोशिश किए जाने की बात कही है।

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

पोल खोल न्यूज की अपील: किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पुलिस जांच और दोनों पक्षों के बयान सामने आना जरूरी है। पोल खोल न्यूज मामले के सभी पक्षों को उचित स्थान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत जनसंवाद शिविर का आदिवासी समाज ने किया बहिष्कार, ग्राम पंचायत आलोद में कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल, राजकुमार पन्द्रे का वीडियो आया सामने, राधे झारिया से जुड़ा मुद्दा फिर गरमाया!*

*नरसिंहपुर: लूट के आरोपों पर अमर सिंह पाल ने उठाए सवाल, एसपी को सौंपा आवेदन; बोले- मेरे खिलाफ लगाए जा रहे झूठे आरोप खुद की खबर देखी पोल खोल पर तो सामने आया दूसरा पक्ष* *पोल खोल स्टूडियो से आज दूसरा वन-टू-वन पूरी खबर पोलखोल पर!*

error: Content is protected !!