*”मारपीट के वायरल वीडियो में कई लोग नजर आए, फिलहाल दो पर ही केस दर्ज; बाकी आरोपियों पर कार्रवाई की मांग”!*

नरसिंहपुर। 28 जुलाई 2026  कचहरी चौराहे पर महिला एवं उसके पति के साथ हुई मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर थाना नरसिंहपुर में प्रार्थिया सीमा अहिरवार की शिकायत के आधार पर परषोत्तम ठाकुर एवं सचिन ठाकुर के विरुद्ध अपराध क्रमांक 546/2026, धारा 296(ए), 115(2) एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर अब सवाल भी उठ रहे हैं। वीडियो में मारपीट की घटना के दौरान दो से अधिक लोग दिखाई दे रहे हैं और कथित रूप से 4–5 व्यक्तियों की मौजूदगी नजर आती है। इसके बावजूद फिलहाल पुलिस ने केवल दो आरोपियों के विरुद्ध ही मामला दर्ज किया है।

इसको लेकर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर यह मांग उठ रही है कि यदि जांच में वीडियो में दिख रहे अन्य लोगों की भी मारपीट में संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!