“खुशियों का महाकुंभ… कहीं थाली खाली, कहीं खाना बर्बाद!” करेली में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह, व्यवस्था पर उठे सवाल नरसिंहपुर/करेली, 19 अप्रैल।

नरसिंहपुर/करेली, 19 अप्रैल (रविवार)।
जिले की तहसील करेली स्थित नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह सम्मेलन में आज करीब 200 नवविवाहित जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजन और आमजन शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर उत्सव के माहौल में नजर आया।

➡️ हालांकि इस खुशी के माहौल के बीच भोजन व्यवस्था को लेकर एक अहम सवाल खड़ा हो गया। कार्यक्रम में शामिल कई लोगों के अनुसार, भीड़ अपेक्षा से अधिक होने के कारण भोजन जल्दी समाप्त हो गया, जिससे अनेक लोगों को भोजन नहीं मिल पाया।

 

➡️ सूत्रों के अनुसार, आयोजन में कितने लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया था और वास्तविक उपस्थिति कितनी रही—इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने व्यवस्था में कमी की बात जरूर कही है।

 

➡️ इस संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। यदि भोजन प्रबंधन में चूक हुई है, तो यह भविष्य के ऐसे बड़े आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सबक माना जा रहा है।

 

 

नोट: सामने आए फोटो-वीडियो के आधार पर यह भी प्रतीत होता है कि जहां एक ओर कई लोगों को भोजन नहीं मिल पाया, वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर खाने की बर्बादी भी हुई है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि होना शेष है।

 

 

पोलखोल न्यूज़ की विशेष रिपोर्ट
(नोट: खबर प्राप्त जानकारी व प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर तैयार, आधिकारिक पुष्टि शेष)

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

🚨 *“वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप: शिकायतकर्ता की पहचान लीक होने के आरोप, ASI पर सवाल, SDOP बोले ‘एक साल पुराना मामला, पोलखोल का मत निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी है अगर व्यक्ति है तो उस पर कार्रवाई हो और पुलिसकर्मी तो उन पर हो !*🚨

error: Content is protected !!