✨📚 “नरसिंहपुर में सजी साहित्य की महफिल: ‘भवानी प्रसाद मिश्र’ के नाम हुआ रेलवे पुस्तकालय, गूंजी काव्य गोष्ठी”!

नरसिंहपुर, 28 मार्च। 2028 नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में मंडल के राजभाषा अधिकारी संदीप शर्मा एवं स्टेशन प्रबंधक सुनील जाट की उपस्थिति में रेलवे हिंदी पुस्तकालय नरसिंहपुर का नाम महान साहित्यकार भवानी प्रसाद मिश्र के नाम पर “हिंदी पुस्तकालय एवं वाचनालय” रखा गया तथा नए नाम बोर्ड का अनावरण किया गया।

➡️ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी एवं स्थानीय साहित्यकार उपस्थित रहे।

➡️ इस अवसर पर नरसिंहपुर रेल परिसर स्थित रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में राजभाषा विभाग एवं मध्यप्रदेश लेखक संघ नरसिंहपुर के संयुक्त तत्वावधान में संदीप शर्मा (राजभाषा अधिकारी) एवं सुनील जाट (स्टेशन प्रबंधक) के कुशल निर्देशन में एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

🗣️ कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं का वाचन किया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर सभी आमंत्रित कवियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन में भवानी प्रसाद मिश्र के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी रचनाओं का पाठ किया गया।

🗣️ काव्य गोष्ठी में प्रस्तुत एक से बढ़कर एक रचनाओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा हॉल देर तक करतल ध्वनियों से गूंजता रहा। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!