नरसिंहपुर ! 5 सितंबर 2025
सांईंखेड़ा थाना क्षेत्र में 4 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे एक युवक के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में कृष्ण कुमार नामक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार एक महिला के साथ जा रहा था, तभी अन्य युवकों ने उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उस पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में युवक को चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और हमले में शामिल युवकों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।








