*नरसिंहपुर: अष्टांग चिकित्सालय के पास चाकूबाजी, 17 वर्षीय रेहान खान का कान कटने की सूचना; दो युवक घायल देखिए पूरी खबर पोलखोल*

नरसिंहपुर। 26 अक्टूबर 2026  अष्टांग चिकित्सालय के पास बाहरी रोड पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेहान खान (17 वर्ष) और हर्षो मेहरा (19 वर्ष) पर कुछ देर पहले रास्ता रोककर हमला किया गया। घटना में रेहान खान का कान कटने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना किन परिस्थितियों में हुई और हमले के पीछे क्या वजह रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल प्रतीक्षित है। पुलिस की ओर से मिलने वाली जानकारी के बाद मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

📍 पूरी खबर देखिए -पोलखोल न्यूज़ पर।

नोट: घटना से जुड़ी जानकारी प्रारंभिक है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद विवरण अपडेट किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!