नरसिंहपुर। 19 अगस्त 2026 नरसिंहपुर हाईवे पर महर्षि स्कूल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बेंगलुरु से बहराइच जा रही छह पहिया वाहन को पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा मंगलवार – बुधवार रात करीब 1:30 बजे के आसपास हुआ।
जानकारी के अनुसार, वाहन में करीब 12 टन टमाटर लदे हुए थे। टक्कर के बाद वाहन को काफी नुकसान पहुंचा और टमाटर भी खराब हो गए। वाहन चालक/पायलट के अनुसार हादसे में करीब 2.50 से 3 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
हादसे के दौरान राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के संबंध में आगे की जानकारी और नुकसान का वास्तविक आकलन संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।








