*तेज रफ्तार का कहर! *NH-44 टट्टापुल ब्रिज के पास डिवाइडर से भिड़ी स्कॉर्पियो, ड्राइवर सुरक्षित!*

नरसिंहपुर! 14 मई 2026 नेशनल हाईवे 44 पर टट्टापुल ब्रिज के पास गुरुवार को एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था, तभी चालक संतुलन खो बैठा और स्कॉर्पियो सीधे डिवाइडर में जा भिड़ी। टक्कर से वाहन के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

⚠️ पोलखोल की अपील, हाईवे पर सावधानी और नियंत्रित गति से वाहन चलाएं, छोटी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!