*जनसुनवाई में शराब पीकर पहुंचा सरकारी कर्मचारी निलंबित, कलेक्टर रजनी सिंह की बड़ी कार्रवाई!*

नरसिंहपुर। 18  जुलाई 2026  कलेक्टर रजनी सिंह ने शासकीय कार्य में लापरवाही और जनसुनवाई के दौरान शराब के सेवन की स्थिति में उपस्थित होकर कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक संचालक कृषि (गन्ना) में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 राघवेन्द्र कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, 14 जुलाई की जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायत के बाद संबंधित कर्मचारी की मेडिकल जांच (MLC) कराई गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान राघवेन्द्र कुमार सोनी का मुख्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड चांवरपाठा निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!