*गन्ने के ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य की मांग को लेकर कल नरसिंहपुर कृषि मंडी में जुटेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ने किया बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान;*

नरसिंहपुर। 15 नवंबर 2026 गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग को लेकर जिले में किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार, 16 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर में किसानों की बड़ी जुटान का आह्वान किया गया है।

संयुक्त किसान मोर्चा नरसिंहपुर एवं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ की ओर से जारी अपील में जिले के सभी गन्ना किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में कृषि उपज मंडी पहुंचने का आग्रह किया गया है।

किसान संगठनों ने अपील की है कि सभी किसान अपने आसपास के गन्ना किसानों को भी इस कार्यक्रम की सूचना दें और उन्हें साथ लेकर पहुंचें, ताकि गन्ने का मूल्य 600 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग को मजबूती से उठाया जा सके।

किसान संगठनों ने एकजुटता का संदेश देते हुए नारा दिया है.. “लड़ेंगे-जीतेंगे, किसान एकता जिंदाबाद।”

अब सोमवार को कृषि उपज मंडी में किसानों की कितनी संख्या जुटती है और गन्ना मूल्य के मुद्दे पर आंदोलन आगे क्या रूप लेता है, इस पर सभी की नजरें रहेंगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!