*ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में छूटा सोने के जेवरात और नकदी से भरा बैग यात्री को लौटाया!*

नरसिंहपुर। 14  अगस्त 2026  जिले में इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाला मामला सामने आया है। मां शांति कृपा ऑटो चालक संघ से जुड़े ऑटो चालक दुर्गेश ने ऑटो में छूटा सोने के आभूषण और नकदी से भरा बैग उसके असली मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे यात्री प्रदीप मेहरा ने ऑटो से यात्रा की थी। सफर समाप्त होने के बाद जल्दबाजी में उनका बैग ऑटो में ही छूट गया। बैग में सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, छोटे बच्चे की सोने की चेन, बच्चे के चांदी के कड़े और 500 रुपये नकद रखे थे।

ऑटो चालक दुर्गेश की नजर जब बैग पर पड़ी तो उन्होंने बिना किसी लालच के उसे सुरक्षित रखा और यात्री की तलाश शुरू की। संपर्क होने के बाद दुर्गेश ने बैग में रखा पूरा सामान सुरक्षित हालत में प्रदीप मेहरा को सौंप दिया।

बैग वापस मिलने पर यात्री के चेहरे पर खुशी लौट आई। दुर्गेश की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय नागरिकों तथा ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने सराहना की। दुर्गेश ने साबित किया कि ईमानदारी आज भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर: सिंहपुर बड़ा की बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं, सालों से निवासरत परिवारों ने मांगे आवासीय पट्टे! जनसुनवाई में उठी आवासीय पट्टे की मांग, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील। 📹 पूरी खबर देखिए- पोलखोल न्यूज़ पर।

error: Content is protected !!