*इतवारा बाजार में पार्किंग के नाम पर ₹10 मांगने पर विवाद! युवक ने कथित तौर पर निकाला छुरा, वीडियो आया सामने | पोलखोल न्यूज़*

नरसिंहपुर। 1 अक्टूबर 2026 शहर के इतवारा बाजार में रविवार, 1 नवंबर 2026 की सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच पार्किंग शुल्क मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार बरमैया नगर निवासी सब्जी खरीदने इतवारा बाजार पहुंचे थे। उन्होंने बाजार के पास बरगद के पेड़ के नीचे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर उनसे वाहन पार्किंग के नाम पर 10 रुपये मांगे।

अरुण कुमार ने जब युवक से पूछा कि किस बात के पैसे लिए जा रहे हैं, तो उनके मुताबिक युवक ने कथित तौर पर छुरा निकाल लिया। अरुण कुमार ने जैसे ही घटना का वीडियो बनाने के लिए मोबाइल निकाला, युवक ने छुरा अंदर रख लिया और उन्हें धमकाने लगा।

सामने आए वीडियो में युवक कथित तौर पर यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि “छाती में छुरा मारेंगे, पालन खेत आजाना”, साथ ही वह अपशब्दों का इस्तेमाल भी करता सुनाई दे रहा है।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद पोलखोल न्यूज़ ने थाना कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे को दूरभाष पर घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी ने मामले को दर्ज कर जांच में लेने की बात कही है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि इतवारा बाजार में पार्किंग शुल्क की वसूली नगरपालिका द्वारा कराई जा रही है, तो क्या वसूली का यह तरीका है? क्या पार्किंग शुल्क मांगने के नाम पर आम नागरिकों को धमकाया जाएगा?

फिलहाल मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!