*ब्रेकिंग पोलखोल* *जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, मैटरनिटी वार्ड में नशे की हालत में प्रवेश की कोशिश- गार्ड ने पकड़ा शराब की बोतल लेकर वार्ड में घुस रहा था व्यक्ति वीडियो आया सामने !*

नरसिंहपुर। 6 अक्टूबर 2026 जिला अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज दिनभर उठे सवालों के बीच अब सुरक्षाकर्मी और अधिक मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इसी बीच मैटरनिटी वार्ड में एक व्यक्ति के अनधिकृत रूप से प्रवेश करने की कोशिश का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में था और उसके पास शराब का पउआ भी था। मैटरनिटी वार्ड में प्रवेश की कोशिश के दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोककर पकड़ लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सुरक्षाकर्मी ने पोलखोल न्यूज़ को उपलब्ध कराया है।

खास बात यह है कि आज ही जिला अस्पताल के पुरुष एवं महिला सुरक्षाकर्मियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं रखी थीं।

सुरक्षाकर्मियों ने शिकायत में बताया था कि अस्पताल में कई बार कुछ असामाजिक तत्व नशे की हालत में पहुंचकर अभद्रता करते हैं, जिससे ड्यूटी करने वाले सुरक्षाकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पोलखोल न्यूज़ ने भी आज सुरक्षाकर्मियों से कहा था कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी है और यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में अस्पताल में हंगामा करता है या सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देता है, तो घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उचित माध्यम से सामने लाया जाए, ताकि ऐसे मामलों पर ध्यान जाए और अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा बनी रहे।

मैटरनिटी वार्ड जैसे संवेदनशील स्थानों पर अनधिकृत प्रवेश को लेकर अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मरीजों, नवजात बच्चों, महिला मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मियों का सतर्क रहना जरूरी है।

हालांकि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति के संबंध में पुलिस या अस्पताल प्रशासन की आधिकारिक कार्रवाई/पुष्टि की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

पोलखोल की अपील: जिला अस्पताल इलाज और मरीजों की सेवा का स्थान है। यहां नशे में पहुंचकर अभद्रता या सुरक्षा व्यवस्था में बाधा डालना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।

सुरक्षाकर्मी भी सम्मान के साथ अपनी ड्यूटी कर सकें और मरीजों को सुरक्षित वातावरण मिल सके—यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!