*नरसिंहपुर में 19 वर्ष बालिका क्रिकेट संभागीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, पहले दिन नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा का दबदबा!*

नरसिंहपुर। 6 अक्टूबर 2026 नरसिंहपुर में आयोजित 19 वर्ष बालिका क्रिकेट संभागीय शालेय प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी  सुनीता यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

 

पहला मुकाबला नरसिंहपुर और बालाघाट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाघाट की टीम ने 34 रन बनाए। जवाब में नरसिंहपुर की टीम ने महज 2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

दूसरे मैच में छिंदवाड़ा और सिवनी की टीमें आमने-सामने रहीं। छिंदवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 62 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवनी की टीम 58 रन ही बना सकी। इस तरह छिंदवाड़ा ने 4 रन से मुकाबला जीत लिया।

 

तीसरे मुकाबले में छिंदवाड़ा और कटनी के बीच मुकाबला हुआ। छिंदवाड़ा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटनी की टीम 40 रन पर ही सिमट गई। छिंदवाड़ा ने यह मुकाबला भी अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाहा, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुज जैन, अपील समिति के सदस्य मनीष कटारे, पीटीआई मुकेश पटेल, पंकज नेमा, अजय सोनी, अमित कहार, अखिलेश श्रीवास्तव, संदीप तिवारी और सुमित बक्शी सहित अन्य खेलकर्मियों का सहयोग रहा।

 

वहीं अंपायरिंग एवं स्कोरिंग की भूमिका में स्वप्निल शर्मा, शिवकुमार पटेल, आदित्य तिवारी, सुवीर अरोरा, वेदांश स्थापक, गौरव जाट, देवांश तिवारी, महेंद्र नोरिया और अजय पटेल सहित अन्य ने योगदान दिया।

 

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के बीच खेला जाएगा, जिस पर खेलप्रेमियों की नजर रहेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!