नरसिंहपुर ! 2 जुलाई 2026
जुलाई माह की पहली तेज बारिश के बाद क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते श्रीनगर से तरवारा-नगवारा जाने वाले मार्ग पर स्थित ऊमर नदी के पुल के ऊपर से पानी बहने लगा, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।
मार्ग बंद होने से श्रीनगर क्षेत्र के दर्जनों गांवों का यातायात संपर्क प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नदी पर नए पुल का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
धन्यवाद, पोलखोल दर्शक – श्रीनगर, गोटेगांव।








