*ब्रेकिंग पोलखोल | नरसिंहपुर में अनियंत्रित ट्रक बिजली के खंभे से टकराया! नरसिंहपुर शहर में गियर और ब्रेक फेल होने की बात सामने आने के बाद 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया।* *हादसा उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थित चौराहे पर हुआ। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।* *आखिर कैसे हुआ हादसा? *देखिए पूरी *खबर पोलखोल न्यूज़ पर।*

नरसिंहपुर। 16 नवंबर 2026 शहर में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गियर और ब्रेक फेल होने की बात सामने आने के बाद एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थित चौराहे पर बिजली के खंभे से जा टकराया।

ट्रक के बिजली के खंभे से टकराने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक का गियर और ब्रेक फेल होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे बिजली के खंभे से टकरा गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

शहर के व्यस्त चौराहे पर हुई इस घटना ने एक बार फिर बड़े वाहनों की सुरक्षा और तकनीकी जांच को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

देखिए हादसे की पूरी खबर और मौके की तस्वीरें, सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!