*नरसिंहपुर में किसानों ने निकाली सरकार और प्रशासन की प्रतीकात्मक शवयात्रा, जमकर की नारेबाजी!* *गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल से एक रुपया भी कम मंजूर नहीं, किसानों का ऐलान!* *72 घंटे के अल्टीमेटम के बीच आंदोलन हुआ तेज, सरकार और प्रशासन के खिलाफ रुदन कर जताया विरोध।* *देखिए पूरी खबर पोलखोल न्यूज़ पर।*

नरसिंहपुर। 16 नवंबर 2026। गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य और उचित बोनस दिलाने की मांग को लेकर नरसिंहपुर में किसानों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। नगरपालिका चौराहे पर 14 नवंबर से जारी धरना सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। देर शाम आंदोलनकारी किसानों ने सरकार और प्रशासन की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रतीकात्मक शवयात्रा के दौरान किसानों ने रुदन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और गन्ना किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने को लेकर विरोध जताया।

किसानों का स्पष्ट कहना है कि गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल होना चाहिए। इस मांग से एक रुपया भी कम मूल्य उन्हें मंजूर नहीं है। किसानों ने अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि किसानों ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

इसके बावजूद धरना जारी रहने से आंदोलन की आगे की रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हैं। किसानों के विरोध प्रदर्शन और प्रतीकात्मक शवयात्रा के बाद अब प्रशासन की अगली प्रतिक्रिया पर भी नजर रहेगी।

पोलखोल न्यूज़ की टीम लगातार किसानों के आंदोलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रही है। आंदोलन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण अपडेट के लिए जुड़े रहिए पोलखोल न्यूज़ के साथ।

पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!