*नरसिंहपुर: शास्त्री वार्ड में दो दिन से पानी की किल्लत, मोटर खराब होने से रहवासी परेशान! 16 साल से बंद हैंडपंप चालू हो तो मिले राहत पूरी खबर पोलखोल पर ?*

नरसिंहपुर। 16 नवंबर 2026 शहर के शास्त्री वार्ड स्थित उत्कृष्ट विद्यालय के बाजू से नर्सेस कॉलोनी रोड पर पिछले दो दिनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। मोटर खराब होने के चलते क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित है, जिससे रहवासियों को पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों की सूचना पर पोल खोल न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची और समस्या का जायजा लिया। इस दौरान एक और महत्वपूर्ण बात सामने आई।

क्षेत्र में लगा एक हैंडपंप पिछले करीब 16 वर्षों से बंद पड़ा हुआ है।

रहवासियों का कहना है कि यदि इस हैंडपंप को ही चालू करवा दिया जाए तो मौजूदा जल संकट में काफी हद तक राहत मिल सकती है। दो दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द मोटर सुधरवाने और बंद पड़े हैंडपंप को चालू करवाने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग रहवासियों की इस समस्या पर ध्यान देगा? क्या 16 वर्षों से बंद पड़ा हैंडपंप फिर से चालू हो पाएगा?

देखिए पोल खोल न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट और सुनिए क्या कह रहे हैं क्षेत्रवासी।

पोल खोल न्यूज़ – जनता की आवाज़, आपके

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग -पोलखोल: मेन रोड पर मकान की तीसरी मंजिल में लगी आग! 30 मिनट देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड? प्रत्यक्षदर्शियों ने पानी लीकेज का भी लगाया आरोप, घरवालों ने खुद बुझाई आग, मेन रोड पर लगा जाम पूरी खबर पोलखोल!*

error: Content is protected !!