*ब्रेकिंग न्यूज़ पोलखोल :* *गोटेगांव में जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 जुआरी पकड़े जाने की सूचना!*

नरसिंहपुर ! 1 जुलाई 2026

गोटेगांव। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गोटेगांव के बैलहाई क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि SDOP मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में 7 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया, जिनमें एक दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई के दौरान एक वाहन जब्त किए जाने की भी सूचना है। हालांकि, जब्त नकदी और अन्य सामग्री की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

फिलहाल पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रेस नोट या विस्तृत जानकारी जारी होने का इंतजार है। आधिकारिक पुष्टि के बाद ही जब्ती और अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!