नरसिंहपुर ! 9 सितम्बर 2026
खबर नंबर 1 – अवैध शराब पर बड़ा एक्शन
“OPERATION EAGLE CLAW” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने कोतवाली, स्टेशनगंज, करेली और गाडरवारा में 16 अवैध शराब भट्टियों पर कार्रवाई की। करीब 8 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट, 455 लीटर कच्ची शराब जब्त और 19 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
खबर नंबर 2 -मूंग भुगतान को लेकर किसान नाराज
45 दिन से भुगतान नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए चिचली क्षेत्र के किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने नारेबाजी कर लंबित भुगतान जल्द कराने और देरी की जांच की मांग की। किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
खबर नंबर 3 – युवाओं ने लिया क्विज में हिस्सा
स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग के तहत पंजीयन और क्विज कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और क्विज में भाग लिया।
खबर नंबर 4- फर्जी Instagram ID की शिकायत
गोटेगांव क्षेत्र की युवती ने अपने नाम से फर्जी Instagram ID बनाए जाने और उससे लोगों को मैसेज भेजे जाने का आरोप लगाया। युवती ने SP कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
खबर नंबर 5 – त्रिशूल लेकर घर पहुंचने का आरोप
सालीचौका क्षेत्र के पलेरा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर एक परिवार ने रिश्तेदार पर शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और त्रिशूल लेकर घर पहुंचने के आरोप लगाए हैं। परिवार ने SP से कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी








