*नरसिंहपुर में PMFME सब्सिडी फिर शुरू कराने की मांग, राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर को सौंपा अनुस्मारक ज्ञापन!*

नरसिंहपुर।  10 सितम्बर 2026  राष्ट्रवादी किसान आर्मी, जिला नरसिंहपुर द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत गुड़ भट्टी स्थापना पर मिलने वाले अनुदान (सब्सिडी) को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुस्मारक आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

संगठन का कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2026 को डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गन्ना उत्पादक किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई तथा शासन को सकारात्मक अनुशंसा भेजने की मांग की गई थी। संगठन के अनुसार, अब तक इस संबंध में ठोस प्रगति की जानकारी नहीं मिली है।

अनुस्मारक आवेदन में PMFME योजना के तहत गुड़ भट्टी स्थापना के लिए अनुदान व्यवस्था को नरसिंहपुर जिले में शीघ्र पुनः प्रारंभ कराने तथा इस संबंध में राज्य शासन को प्रस्ताव/अनुशंसा तत्काल भेजने की मांग की गई है।

संगठन का कहना है कि सब्सिडी उपलब्ध होने से गन्ने का मूल्य संवर्धन, किसानों की आय तथा ग्रामीण स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिल सकता है।

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

नरसिंहपुर! 20 सितम्बर 2026 नगर पालिका नरसिंहपुर द्वारा 20 सितम्बर रविवार को पॉलीथिन के उपयोग एवं गंदगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों को पॉलीथिन में पैक कर बेचने वाले थोक एवं फुटकर व्यापारियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने संबंधित दुकानों से पॉलीथिन में पैक किए गए तंबाकू उत्पादों को जब्त किया। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी गंदगी और प्रतिबंधित पॉलीथिन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना और पॉलीथिन के उपयोग को रोकना है। अधिकारियों ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की है।

error: Content is protected !!