*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 प्रति क्विंटल पर फिर नहीं बनी बात! कलेक्टर कार्यालय में मिल मालिकों से किसानों की बैठक विफल, माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी? अब कहां जाएगा किसान आंदोलन देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल पर !*

नरसिंहपुर | 19 नवंबर 2026
गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने की मांग को लेकर नरसिंहपुर जिले में जारी आंदोलन को लेकर गुरुवार को एक बार फिर महत्वपूर्ण बैठक हुई, लेकिन किसानों और गन्ना मिल मालिकों के बीच सहमति नहीं बन सकी। शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित इस बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा, राष्ट्रवादी किसान आर्मी के किसान नेता एवं उनके साथी मौजूद रहे।

बैठक में गन्ना किसानों को ₹600 प्रति क्विंटल मूल्य दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। किसानों का स्पष्ट कहना है कि उन्हें ₹599 नहीं, बल्कि पूरे ₹600 प्रति क्विंटल चाहिए। लेकिन मिल मालिकों के साथ हुई चर्चा किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी और बैठक विफल रही।

माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी?
बैठक के बाद किसानों के बीच यह सवाल भी चर्चा में रहा कि आखिर ₹600 प्रति क्विंटल की मांग पर सहमति क्यों नहीं बन पा रही है?

किसानों की ओर से माहेश्वरी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आखिर माहेश्वरी ने क्या भूमिका निभाई और वार्ता किस मोड़ पर आकर अटक गई? यह अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

अब कहां जाएगा किसान आंदोलन?
लगातार जारी धरने और वार्ता विफल होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसान आंदोलन की अगली रणनीति क्या होगी? क्या किसान अपना आंदोलन और तेज करेंगे या फिर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित नरसिंहपुर दौरे के दौरान अपनी मांगों को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएंगे?

किसानों की मांग साफ है-गन्ने का मूल्य ₹600 प्रति क्विंटल तय किया जाए। वहीं मिल मालिकों के साथ वार्ता विफल होने से आंदोलन की आगे की दिशा पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

क्या अब किसान आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगा? माहेश्वरी की भूमिका पर उठ रहे सवालों के पीछे क्या कहानी है?

बैठक की पूरी अपडेट, किसानों का पक्ष और आंदोलन की अगली रणनीति जानिए सिर्फ पोलखोल न्यूज़ पर।

पोलखोल न्यूज़ | जनता की आवाज़, आपके साथ।
निष्पक्ष • निर्भीक

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

*ब्रेकिंग पोल खोल ₹600 प्रति क्विंटल पर फिर नहीं बनी बात! कलेक्टर कार्यालय में मिल मालिकों से किसानों की बैठक विफल, माहेश्वरी ने बिगाड़ी कहानी? अब कहां जाएगा किसान आंदोलन देखिए क्या कहा किसान नेताओं ने पोल खोल पर !*

error: Content is protected !!