*”नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जुए का कथित VIDEO वायरल, बच्चों की मौजूदगी से उठे सवाल | कार्रवाई की मांग”!*

नरसिंहपुर।  28 जून 2026 जिले के रेलवे स्टेशन परिसर में ब्रिज के समीप, रेलवे पुलिस जीआरपी थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि इसमें कुछ छोटे-छोटे बच्चे भी दांव लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यदि वीडियो में दिखाई दे रहे तथ्य सही हैं, तो सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही यह जुआ फिलहाल छोटे स्तर पर खेला जा रहा हो, लेकिन यदि समय रहते इस पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में यह बड़े अवैध कारोबार का रूप ले सकता है।

अपराध अक्सर छोटे स्तर से ही शुरू होते हैं, इसलिए शुरुआती चरण में ही प्रभावी कार्रवाई जरूरी मानी जाती है।

फिलहाल, इस मामले में जीआरपी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लोगों ने वायरल वीडियो की जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की है।

नोट – वीडियो में महिला और नाबालिक बच्चे हैं, इसलिए हमने वीडियो को ब्लर किया हुआ है!

#नरसिंहपुर #रेलवेस्टेशन #GRP #जुआ #ViralVideo #NSPPolkholNews

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!