नरसिंहपुर / 16 अगस्त 2025
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में संगठन सृजन के तहत जिला और शहर अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। इस घोषणा में कुल 71 जिलों और शहरों के अध्यक्षों का ऐलान किया गया है।
नरसिंहपुर जिले की कमान पूर्व विधायक सुनीता पटेल को सौंपी गई है। उनके जिला अध्यक्ष बनने से कई दिग्गजों के मंसूबे ध्वस्त हो गए हैं।
घोषणा में कई जिलों में पूर्व विधायकों को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
गुना में जयवर्धन सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
डिंडोरी में ओमकार मरकाम को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं भोपाल में प्रवीण सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस का यह कदम आगामी राजनीतिक समीकरणों को नया मोड़ देने वाला माना जा रहा है।












