जस्टिस चंद्रचूड़ बोले ,मैं करूंगा मामले की पड़ताल।
नईदिल्ली।जंतर मंतर पर धरना देने वाले पहलवानों की याचिका पर सुनवाई करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधिपति जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि,बृजभूषण सिंह पर FIR दर्ज करने के अलावा नाबालिग पहलवान को तुरंत सुरक्षा दीजिये और इस पूरे केस में आगे पुलिस क्या करती है इसकी पड़ताल मैं अगले हफ्ते करूंगा ।
वहीं आज सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली पुलिस की पैरवी कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि आज प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।








