नरसिंहपुर ! 24 नवंबर 2026
नरसिंहपुर जिले के ठेमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराछ चौराहे पर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें 45 वर्षीय लक्ष्मण लोधी, पिता पोहप सिंह लोधी की मौत हो गई। परिजनों की ओर से आरोप लगाया गया है कि शाम करीब 6:30 बजे पंचर की दुकान पर घटना के दौरान वाहन से लगातार तीन बार टक्कर मारी गई।
इस मामले में राजेंद्र उर्फ राजू पिता मन्नूलाल, मचल लोधी पिता हाकम लोधी एवं राज वल्द राजाराम लोधी के नाम आरोप के तौर पर सामने आए हैं। बताया गया है कि मृतक के बेटे सोनू ने घटना को अपनी आंखों से देखा।
घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। अब सवाल यह है कि आखिर यह मामला हादसा है या जानबूझकर की गई घटना? इसकी वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने क्या कहा? परिजनों का क्या आरोप है? घटनाक्रम की पूरी जानकारी देखिए पोलखोल की ग्राउंड रिपोर्ट में।
📍 ठेमी थाना क्षेत्र, नरसिंहपुर
पोलखोल – निष्पक्ष • निर्भीक
#PolKhol #Narsinghpur #BreakingNews #Themi #GroundReport #LaxmanLodhi #MPNews #नरसिंहपुर #ठेमी #पोलखोल








