*घर से पत्नी लापता, पीछे छूटी मासूम बेटी! पति ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पूरी खबर पोलखोल पर!*

नरसिंहपुर | 23 नवंबर 2026। पत्नी के लापता होने का मामला, पति ने एसपी से लगाई गुहार; सोने-चांदी के जेवर और नगदी ले जाने का आरोप

नरसिंहपुर। जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में एक महिला के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। मामले में महिला के पति राजा तिवारी ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन सौंपकर पत्नी की तलाश तेज करने और घर से ले जाए गए कथित सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी की बरामदगी की मांग की है।

आवेदन के अनुसार, राजा तिवारी निवासी ग्राम ठेमी की पत्नी भावना तिवारी 14 नवंबर 2026 की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच घर से बिना किसी को बताए चली गईं।

परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका।

इस संबंध में थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 041

इस संबंध में थाना ठेमी में अपराध क्रमांक 0415/2026, धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आवेदक ने आरोप लगाया है कि पत्नी घर से जाते समय अपनी नाबालिग बेटी को घर पर छोड़ गईं और अपने साथ करीब 5 तोला सोना, 65 तोला चांदी, 36,500 रुपये नगद, परिवार के अन्य सदस्यों के जेवर तथा सोने की अंगूठी ले गईं।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 18 नवंबर को महिला दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड के पास एक परिचित को दिखाई दी थी, लेकिन पूछे जाने पर वह कथित तौर पर बिना संतोषजनक जवाब दिए वहां से चली गई।

राजा तिवारी ने पुलिस अधीक्षक से महिला के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन ट्रेसिंग, बस स्टैंड क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर महिला का पता लगाने तथा कथित तौर पर ले जाए गए जेवरात और नगदी की बरामदगी के लिए त्वरित वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल, आवेदन में लगाए गए आरोपों पर महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और महिला की तलाश को लेकर आगे की जानकारी प्रतीक्षित है।

पोलखोल न्यूज़ | नरसिंहपुर

polkholnewz
Author: polkholnewz

Leave a Reply

error: Content is protected !!